हत्या के बाद सदमे में हैं लखन के परिजन

कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के रोशना ओपी महादेव पुर निवासी सह कटिहार बड़ा बाजार निवासी स्व विशेश्वर अग्रवाल के पुत्र लखन अग्रवाल की हत्या की खबर मिलते ही चेंबर सहित अन्य संगठन के लोग बीती रात ही सदर अस्पताल पहुंचे व घटना की निंदा करते हुए एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन से अविलंब अपराधियों […]

कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के रोशना ओपी महादेव पुर निवासी सह कटिहार बड़ा बाजार निवासी स्व विशेश्वर अग्रवाल के पुत्र लखन अग्रवाल की हत्या की खबर मिलते ही चेंबर सहित अन्य संगठन के लोग बीती रात ही सदर अस्पताल पहुंचे व घटना की निंदा करते हुए एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

देर रात शव का पोस्टमार्टम करा परिजन शव को घर लेकर गये जहां मृतक लखन के पुत्र-पुत्री के आने के बाद गुरुवार की शाम शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया. शव के दाह संस्कार में लोगों की भीड़ सी उमड़ पड़ गयी.

पुत्र व पुत्री के पहुंचते ही माहौल गमगीन : हत्या की जानकारी मिलते ही गुरुवार की शाम मृतक लखन अग्रवाल का पुत्र व पुत्री बड़ा बाजार स्थित अपने आवास पर पहुंचे जहां पिता के शव पर लिपट-लिपट कर रो पड़े. उधर मृतक लखन की पत्नी का व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाला हुआ जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >