सूजापुर मध्य विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति बदहाल

बरारी : मध्य विद्यालय सूजापुर में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन सहित व्यवस्था चरमरा गयी है. विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति नगण्य हो गयी है. ग्रामीणों ने विद्यालय की अव्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय सूजापुर में कक्षा एक से आठ में कुल 900 बच्चे नामांकित हैं. उपस्थित पंजी में […]

बरारी : मध्य विद्यालय सूजापुर में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन सहित व्यवस्था चरमरा गयी है. विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति नगण्य हो गयी है. ग्रामीणों ने विद्यालय की अव्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय सूजापुर में कक्षा एक से आठ में कुल 900 बच्चे नामांकित हैं. उपस्थित पंजी में जिन छात्रों की उपस्थिति दिखायी गई है

उनमें कक्षा एक में अमर कुमार, कक्षा दो में सच्चिदानंद, अभिषेक, सोनू, रुचि, चांदनी, शिवानी, आनंद कुमार, कक्षा ती में विपिन कुमार, मुस्कान, किरण, ज्योति, कक्षा चार में कोमल एवं कक्षा 5, 6, 7, 8 में एक भी बच्चे नहीं पाये गये. ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ाई होती नहीं है. शिक्षक नहीं आते हैं. मध्याह्न भोजन 15 दिनों से बंद पड़ा है. प्रधानाध्यापक विद्यालय में रहते नहीं हैं. ऐसे में पढ़ाई के साथ विद्यालय में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है. विद्यालय में शिक्षिका कल्पना कुमारी, ओमप्रकाश मंडल, शिला कुमारी, नूतन कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >