बारसोई : बारसोई कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बारसोई बाजार के सुकरू पोद्दार व तारिक अजीज की जोड़ी को प्रतियोगिता का विजयी टीम घोषित किया गया. ज्ञात हो कि बारसोई कैरम प्रतियोगिता 2016 रविवार की संध्या बेला बारसोई एयरटेल टावर के समीप आयोजित की गयी थी. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के 16 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें बारसोई बाजार, स्टेशन, मसजिद चौक, ग्वाल टोली, आबादपुर, सालमारी, बालू पाड़ा, धचना, कदमगाछी आदि शामिल हैं.
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ग्वालटोली का मुकाबला बारसोई बाजार स्टेशन की टीम का मुकाबला मस्जिद चौक की टीम के साथ हुआ. सेमीफाइनल में बारसोई बाजार एवं स्टेशन की टीम जीत कर फाइनल में पहुंची. परंतु फाइनल में कैरम बोर्ड में खेलने को लेकर आपस में विवाद उत्पन्न हो गया. स्टेशन की टीम अपने द्वारा लायी गयी कैरम बोर्ड में खेलने पर आयोजकों द्वारा आपत्ति जतायी गयी. जिसका विरोध करते हुए स्टेशन की टीम फाइनल खेलने से इंकार कर दिया.
तत्पश्चात आयोजकों ने बारसोई बाजार की टीम को विजयी घोषित कर दिया. वहीं स्टेशन की टीम रंजीत यादव और विनय की जोड़ी रनर में रही. इधर बारसोई बाजार की टीम के विजयी घोषित करते ही प्रशंसकों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौर गयी. सभी ने फूल माला पहना कर विजयी जोड़ी को बधाई दिया. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला महासचिव शौकत हुसैन, समाजसेवी रिंकूं सिंह, विनोद सिंह, दिनेश साह, सुशील साह, चिंटू पांडेय, मिंटू पांडेय, सजेश साह, भोला सिंह, अंकित सिंह, जावेद आलम आदि शामिल हैं.
