देसी शराब के लिए जारी नहीं होगा लाइसेंस: मंत्री

कटिहार : सूबे में शराब बंदी के लिए सरकार दृढ़ है. इसके लिए नीति बनी है कि सूबे में चरणबद्ध तरीके से शराब बंद किया जायेगा. प्रथम चरण में देसी शराब पूर्णत: बंद किया जायेगा. इसलिए प्रथम चरण के दौर में देसी शराब के लिए कोई लाइसेंसी जारी नहीं किया जायेगा. उपरोक्त बातें सूबे के […]

कटिहार : सूबे में शराब बंदी के लिए सरकार दृढ़ है. इसके लिए नीति बनी है कि सूबे में चरणबद्ध तरीके से शराब बंद किया जायेगा. प्रथम चरण में देसी शराब पूर्णत: बंद किया जायेगा. इसलिए प्रथम चरण के दौर में देसी शराब के लिए कोई लाइसेंसी जारी नहीं किया जायेगा. उपरोक्त बातें सूबे के उत्पाद निषेध व निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने रेलवे स्टेशन के वीआइपी लॉज में पत्रकारों से कही.

वे प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बस्तौल के एक कार्यक्रम से लौट कर पटना जाने के क्रम में पत्रकारों को संबोधित किया. मंत्री श्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि जहां तक विदेशी शराब बंदी का सवाल है, उसके लिए सूबे में लाइसेंस देने की संख्या कम कर कुल 5000 रखी जायेगी.

जिसे सरकार एक समिति से बातचीत निश्चित कर विदेशी शराब की बिक्री करवायेगी. उसे भी धीरे-धीरे बंद कराया जायेगा ताकि सूबे में पूर्ण शराब बंदी हो सके. मंत्री श्री मस्तान ने कहा कि शराब बंदी को लेकर महिलाएं एक बड़ी सामाजिक शक्ति के रूप में खड़ी है. जिस गांव की महिला समूह पूर्ण शराब बंदी कराने में सफल होगी.

उस महीना समूह को सरकार द्वारा एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा. यदि किसी गांव या मुहल्ला की महिला समूह बना कर शराब बंदी के लिए उचित कार्य करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को सूचना देगी. उसे भी पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसी शराबी की हरकत को देखते हुए टॉल-फ्री नंबर 18003456268 पर फोन कर सूचना देगा. जिसका पैसा नहीं लगेगा.
वैसी स्थिति में प्रशासन तुरंत हरकत में आयेगा और उक्त शराबी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा. टॉल फ्री नंबर एक अप्रैल से लागू होगा. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार पूरी मजबूती से चल रही है. जिससे विरोधियों की आंख चौंधिया रही है. उन्होंने कहा नीतीश सरकार के सात सूत्री कार्यक्रम को हर हाल में लागू करते हुए पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विगत दिनों कांग्रेस कुछ कमजोर जरूर दिख रहा था.
लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अथक प्रयास से कांग्रेस में जान आ गयी है. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ी है. जो पंचायत स्तर तक कांग्रेस मजबूत होने जा रही है. वहीं लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह बढ़ा है. जबकि उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेसियों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण पार्टी से निकाला गया या कांग्रेस छोड़ कर चले गये. उनके बारे में अभी कुछ नहीं सोचा जा रहा है. इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम राय, उपाध्यक्ष अरुण यादव, तौकीर आलम, अनिल यादव, विकास कुमार, नवीन यादव, कुमार गौरव एवं मो सुलतान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >