कटिहार : भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमित शाह को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री शाह को बधाई प्रेषित किया है. बधाई प्रेषित करते विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि स्नेहिल व्यक्तित्व के धनी, प्रखर वक्ता, अद्भुत सांगठनिक क्षमता से परिपूर्ण श्री शाह के पुन: अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है. विधायक ने आशा जतायी कि श्री शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल,
असम तथा उत्तर प्रदेश के आसन्न चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी. विधायक के संग भाजपा नगर अध्यक्ष गजेंद्र नाथ पाठक, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष कमल किशोर मंडल, हसनगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मंडल, जिला मंत्री लक्खी महतो, युवा नेता बबन झा, संजय गुप्ता, प्रमोद महतो, प्रकाश रंजन, बबलू गुप्ता, पप्पू झा, शीतल साह, सुमन श्रीवास्तव, छक्कन साह सहित सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री शाह को बधाई दिया.
