16 दिन बीत गये, नहीं सुधरे हालात
कटिहार : शहर में जाम की समस्या आम हो गयी है. लेकिन इस दिशा में प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल अब-तक नहीं की जा सकी है. सबसे अधिक जाम शहीद चौक पर लगता है. इस जाम में रोगी को लेकर जाने वाले एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं. यही नहीं कई बार स्कूली वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहते हैं. बच्चों को घर जाने में बहुत देर हो जाती है. जिला पदाधिकारी ने जाम की समस्या से निबटने के लिए बीते 10 जनवरी को चेंबर के पदाधिकारी
सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक की थी. जिससे शहर जाम मुक्त हो सके. लेकिन बैठक को 16 दिन बीतने को हो चला. लेकिन इस पर न तो पालन हुआ और न ही यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई.
