कटिहार : स्थानीय महेश्वरी एकेडमी स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार से होने वाली तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2016 की सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है.
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ गाजी शरीक अहमद, संजय सिंह पुतुल व गाजी दानिश अहमद ने बताया कि शुक्रवार से चैंपियनशिप शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी. डॉ गाजी शरीक अहमद ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप पांच अलग-अलग आयुवर्ग के 17 इवेंट खेले जायेंगे. जिसमें लड़के व लड़कियों के अंदर 16 व 19 आयु वर्ग में सिंगल व डबल्स गेम होंगे. पुरुष व महिला वर्ग में सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स इवेंट भी आयोजित होगा.
प्रतियोगिता का फाइनल 31 जनवरी को खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. डॉ गाजी ने कहा कि प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
