गणतंत्र दिवस: शान से फहराया जायेगा तिरंगा

सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तैयारी पूरी कटिहार : जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय का निर्धारण किया जा चुका है. गणतंत्र दिवस को लेकर सभी स्थानों पर साफ-सफाई सहित अन्य कार्य सोमवार को किये जाते रहे. शहरी एवं ग्रामीण […]

सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तैयारी पूरी

कटिहार : जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय का निर्धारण किया जा चुका है. गणतंत्र दिवस को लेकर सभी स्थानों पर साफ-सफाई सहित अन्य कार्य सोमवार को किये जाते रहे. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार व चौक-चौराहाें पर तिरंगा से जुड़े सामग्रियों की भरमार लग गयी है.
गणतंत्र दिवस को लेकर हर जगह उत्साह देखा जा रहा है. राष्ट्रीय ध्वज के अलग-अलग डिजाइन से बाजार पट गया है. दूसरी तरफ विभिन्न चौक-चौराहा पर तिरंगा व राष्ट्रध्वज से जुड़ी कई आकर्षक सामग्रियों की खरीददारी को लेकर सोमवार को भीड़ लगी रही. छोटे-छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग खरीददारी में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >