बच्चे को आग से बचाने गये पिता की झुलसने से मौत

कटिहार : अररिया जिला के डमहैली निवासी छब्बीस वर्षीय युवक की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. घटना बाबत परिजन के बयान पर मुफस्सिल पुलिस ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राशिद पिता स्व जैनउद्दीन आग […]

कटिहार : अररिया जिला के डमहैली निवासी छब्बीस वर्षीय युवक की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. घटना बाबत परिजन के बयान पर मुफस्सिल पुलिस ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राशिद पिता स्व जैनउद्दीन आग ताप रहा था. उसी क्रम में उसके बच्चे आग के चपेट में आ गया. राशिद अपने बच्चे को बचाने गया उसी क्रम में वह आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भरती कराया चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >