तीस दिवसीय प्रशक्षिण का समापन

तीस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन फोटो नं. 37 कैप्सन-प्रशिक्षण समापन के मौके पर उपस्थित लोग कदवा . प्रखंड संसाधन केंद्र कदवा में मंगलवार को चल रहे शिक्षक, शिक्षिकाओं का तीस दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. जानकारी के अनुसार आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण समापन पर आज प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी […]

तीस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन फोटो नं. 37 कैप्सन-प्रशिक्षण समापन के मौके पर उपस्थित लोग कदवा . प्रखंड संसाधन केंद्र कदवा में मंगलवार को चल रहे शिक्षक, शिक्षिकाओं का तीस दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. जानकारी के अनुसार आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण समापन पर आज प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय नाथ मिश्र के हाथों किया गया. साथ ही इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को छह सौ पचास रुपये यात्रा भत्ता के रूप में दिया गया. जबकि प्रशिक्षण ले रहे कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे साधनसेवी के रूप में प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, मिनाक्षी कुमारी और बिमल कुमार भगत को 2250 रुपये तथा 650 रुपये यात्रा भत्ता के रूप में दिया गया. प्रशिक्षण शिविर के समापन में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय नाथ मिश्र एवं साधनसेवी अखिलेश कुमार सिंह, मिनाक्षी कुमारी एवं बिमल कुमार भगत को प्रशिक्षण प्राप्त किये शिक्षक, शिक्षिकाओं ने डायरी और कलम देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रखंड साधनसेवी सुभाष कुमार रजक, निरंजन ठाकुर, प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखापाल उमेश कुमार, तस्लीमुद्दीन, रवींद्र कुमार, राकेश शर्मा, आरती कुमारी, तूहीना सौर्य, पंकज कुमार, प्रीतम कुमार, राकेश कुमार यादव, अशोक कुमार, रश्मि सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >