शक्षिकों कर रहे गैर शैक्षणिक काम, पढ़ाई बाधित

शिक्षकों कर रहे गैर शैक्षणिक काम, पढ़ाई बाधित प्रतिनिधि, आबादपुरइन दिनों शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिये जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित है तथा इसे लेकर अभिभावकों में बेहद आक्रोश है. ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से ज्यादातर शिक्षकों को जनगणना संबंधित कार्य सौंपे गये हैं तथा उक्त कार्य में […]

शिक्षकों कर रहे गैर शैक्षणिक काम, पढ़ाई बाधित प्रतिनिधि, आबादपुरइन दिनों शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिये जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित है तथा इसे लेकर अभिभावकों में बेहद आक्रोश है. ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से ज्यादातर शिक्षकों को जनगणना संबंधित कार्य सौंपे गये हैं तथा उक्त कार्य में मशगूल होने के कारण शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित रह रहे हैं. जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं के बराबर हो रही है. इन दिनों बच्चे विद्यालय तो आते हैं. किंतु पठन-पाठन बाधित होने के कारण मायूस होकर घर लौटते हैं. जिससे अभिभावक खासे चिंचित हैं. उल्लेखनीय है कि इसी सत्र में गुरुजी की लंबी चली हड़ताल से वैसे भी पठन-पाठन लंबे समय तक बाधित रही है तथा इतना सब होने पर भी हाल के दिनों में विद्यालय में पढ़ाई न होने से अभिभावकों की चिंता लाजिमी है. मामले में अभिभावक मुकेश कुमार ठाकुर, विजय साह, मिन्नतुल्लाह, समीरी काजी रेजा, अब्दुल शमद, काजी जुबेर आलम, अब्दुल खालिक, कॉमरेड गुलजार, मो शमशाद आलम, काजी नजरूल इस्लाम, मो मुस्लिम उर्फ मुन्ना का कहना है कि चूंकि यह पूरा सत्र पढ़ाई के मामले में लगभग शून्य रहा है तथा इसके बावजूद शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य मेंलगाना सरकारी विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के मामले में पीछे ढकेलने की एक साजिश है. वहीं मामले में जनप्रतिनिधियों, जिप सदस्य सलीमा खातून, आबादपुर मुखिया बीबी शहनाज अजीजी व बांसगांव मुखिया नौशाद आलम व उपप्रमुख हबीब बजाज तथा स्थानीय समाजसेवियों रिंकू सिंह, कांग्रेस नेता हाजी जफिर अहमद, भाजपा नेता नारायण पांडेय व मिहिर मुखर्जी एवं युवा जदयू नेता हाजी आफताब रूकनबी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था चौपट रहने पर शिक्षा विभाग की आलोचना करते हुए अविलंब शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन को सुचारु रूप से चालू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >