औचक निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप

कटिहार : जिले के कदवा प्रखंड में सोमवार को शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न विद्यालयों की औचक निरीक्षण किये जाने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया. विभागीय निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह के नेतृत्व में आठ टीम गठित की गयी. हर टीम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व वरीय अधिकारी […]

कटिहार : जिले के कदवा प्रखंड में सोमवार को शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न विद्यालयों की औचक निरीक्षण किये जाने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया. विभागीय निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह के नेतृत्व में आठ टीम गठित की गयी. हर टीम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व वरीय अधिकारी को शामिल किया गया. टीम के सभी सदस्यों के साथ डीइओ श्री सिंह कदवा प्रखंड पहुंचे. डीइओ ने वहीं पर हर टीम को अलग अलग दिशा में जाने का निर्देश दिया तथा आवंटित दिशा में पड़ने वाले विद्यालय का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

आठो टीम ने प्रखंड के कु ल 64 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर निर्धारित 20 बिंदुओं पर जांच किया. साथ ही टीम के सदस्यों ने विभिन्न तरह के अभिलेखों की भी जांच की. टीम के नोडल पदाधिकारी ने मौके पर ही विद्यालय प्रधान व संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा.

कई शिक्षक के जनगणना कार्य में : औचक निरीक्षण के बाद डीइओ श्री सिंह ने बताया कि विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों को 20 बिंदुओं के अनुपालन में उदासीनता दिखी. अभिलेखों में भी गड़बड़ी नजर आयी. कई शिक्षक अनुपस्थित थे तो कई शिक्षक जनगणना कार्य का हवाला देकर विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये. अनुपस्थित पाये गये वैसे सभी शिक्षकों को स्पष्टीकरण पूछते हुए तीन दिनों के भीतर जबाब देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >