जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार करते हैं लोग

जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार करते हैं लोगनहीं हो रही कोई कार्रवाई फोटो नं. 4,5,6 कैप्सन-रेलवे ट्रैक इसी तरह पार करते हैं लोग प्रतिनिधि, कटिहाररेलवे गेट के बिना ट्रैक पार करना आम लोगों के लिए दंडनीय अपराध है. लेकिन कटिहार में इस प्रावधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आमलोग रेलवे क्षेत्र के […]

जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार करते हैं लोगनहीं हो रही कोई कार्रवाई फोटो नं. 4,5,6 कैप्सन-रेलवे ट्रैक इसी तरह पार करते हैं लोग प्रतिनिधि, कटिहाररेलवे गेट के बिना ट्रैक पार करना आम लोगों के लिए दंडनीय अपराध है. लेकिन कटिहार में इस प्रावधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आमलोग रेलवे क्षेत्र के कई जगहों पर आम रास्ता बनाकर बेखौफ साइकिल, मोटरसाइकिल, रिक्शा, ठेला आदि खींच कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं. अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर आने जाने वाले लोगों के विरुद्ध रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. हद तो यह है कि रेल प्रशासन के इस लुंज-पुंज व्यवस्था का लोग फायदा उठाते हुए सुरक्षा के लिए बनाये गये दीवार को तोड़ कर शॉट रास्ता बना कर जान की परवाह किये बगैर रेलवे ट्रैक पार कर आराम से आते-ताते हैं. इस प्रकार की स्थिति मात्र एक जगह नहीं बल्कि कई जगह पर हैं, जहां लोग अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने का रास्ता बना रखा है. सोमवार को प्रभात खबर की टीम ने इस प्रकार के अवैध शॉट-कट रास्ते का जायजा लिया तो स्थिति बदतर पायी गयी. सिंगल टोला एवं न्यू बस स्टैंड के बीच अवैध रास्तारेलवे ट्रैक पार कर आने-जाने का एक मुख्य रास्ता सिंगल टोला स्थित तेल डिपो एवं न्यू बस स्टैंड के बीच रोड ओवर ब्रिज के नीचे स्थित है. जबकि यहां ट्रेनों का होम यार्ड है. सभी प्रकार ट्रेन यहां से गुजरती है तथा माल गाडि़यों का इंजन खड़ा रहता है. वैसी जगह पर रेलवे क्षेत्र न्यू कॉलोनी, ओटी पाड़ा, नगरीय क्षेत्र ललियाही आदि जगहों के रेल कर्मी एवं आम लोग बेखौफ आना-जाना करते हैं. इतना ही नहीं रेल कर्मियों में खास कर आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी भी इस अवैध रास्ते का उपयोग करते देखे गये. जबकि रेलवे के आरपीएफ विभाग के उपर ही रेलवे परिसंपत्ति की रक्षा करने से लेकर रेलवे की सुरक्षा पर खतरा बालों पर नजर रखनी है तथा नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करनी है या फिर जुर्माना का राशि वसूलना है. लेकिन यदि रक्षक ही नियमों की धज्जियां उड़ाता हो तो आम लोगों की बात ही छोडि़ए. गोशाला एवं जूट मिल क्षेत्र के पास की स्थितिनगर के गोशाला क्षेत्र एवं जूट मिल क्षेत्र के बीच से कटिहार-मनिहारी जाने वाली रेल ट्रैक सहित सेटिंग यार्ड का रेलवे ट्रैक पार करने का एक रास्ता बना हुआ है. जहां से मोटरसाइकिल, रिक्शा, ठेला आदि खींच-ठेल कर आर-पार का सिलसिला बेखौफ किया जाता है. जबकि यह रास्ता वर्षों पुराना है. यहां से छात्र-छात्राओं का हुजूम भी आया-जाया करता है. इस रास्ते को रेलवे गेट का रूप देकर आने-जाने वालों की जान की सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने की मांग भी लोगों द्वारा की जाती रही है. लेकिन रेल प्रशासन द्वारा अभी इस जगह पर रेलवे गेट का निर्माण नहीं कराया जा सका है. मौके पर भेंट हुए वार्ड पार्षद रंजीत पासवान लोगों की मुश्किलों को देखते हुए कहा कि बरी अफसोस की बात है कि रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है बल्कि लोगों एवं वाहनों के आने-जाने के लिए रेलवे ट्रैक के बीच मिट्टी भराई जाती है. लेकिन इंजीनियरिंग विभाग मिट्टी बाहर निकाल कर फेंक देता है. कहते हैं रेल अधिकारीइस संबंध में सीनियर डीसीएम पवन कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अवैध ढंग से रेल ट्रेक पार करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >