मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध घायल

मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध घायल कटिहार, बारसोई थाना क्षेत्र के बांसकोटा गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज […]

मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध घायल कटिहार, बारसोई थाना क्षेत्र के बांसकोटा गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबी कदबानू पति मो तैय्यब घर से बाहर घरेलू कार्य से जा रही थी. बासकोटा से चिकन टोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना बाबत घायल महिला के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जूट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >