सदर प्रखंड मुख्यालय में सुविधाओं का अभाव कटिहार. सदर प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों व कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मूलभूत सुविधा की बात करें सर्वप्रथम पानी पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. प्रखंड परिसर में पानी पीने के लिए पूर्व में एक चापानल लगाया था. लेकिन देख-रेख के अभाव में यह खराब हो गया. वहीं प्रसाधन (शौचालय) नहीं रहने के कारण लोगों व कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है. हालांकि पदाधिकारियों में सीओ व बीडीओ तथा प्रमुख के लिए शौचालय बना हुआ है. लेकिन आमलोग और कर्मचारी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
सदर प्रखंड मुख्यालय में सुविधाओं का अभाव
सदर प्रखंड मुख्यालय में सुविधाओं का अभाव कटिहार. सदर प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों व कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मूलभूत सुविधा की बात करें सर्वप्रथम पानी पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. प्रखंड परिसर में […]
