आरपीएफ ने ट्रेनों में चलाया सघन चेकिंग अभियान कटिहार. आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद साकिब के निर्देश पर शनिवार को कटिहार प्लेटफार्म पर आरपीएफ इंस्पेक्टर इंद्रासन सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताते चले कि कटिहार रेलवे स्टेशन की सूबे ही नही अपितु देश में भी इसकी गिनती एक अच्छे श्रेणी के स्टेशनों पर आती है. कटिहार रेलवे स्टेशन एक तो पूर्वोत्तर भारत को दिल्ली सहित अन्य राज्यों से जोड़ती है साथ ही अंतराष्ट्रीय बार्डर नेपाल व बंगला देश सीमा को भी कटिहार रेल मंडल छूती है. जिस कारण कटिहार में आतंकी व नक्सली हमले से भी इंकार नही किया जा सकता है. पठान कोर्ट में आतंकी हमले को लेकर आईबी ने देश को हाईअलर्ट कर दिया है. आईबी की सूचना पर पूरे देश को हाइअलर्ट कर दिया है. खासकर वैसे रेलवे स्टेशन व रेल मंडल जो अंतराष्ट्रीय बार्डर को छूती है. ऐसे में कटिहार रेल मंडल की भी गिनती उन श्रेणियों में भी आती है जिस कारण कटिहार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त है और आवश्यकता है इसे और भी बेहतर करने की. राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की हुई चेकिंगकटिहार. प्लेटफार्म पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की भी चेकिंग की गयी. चेकिंग के क्रम में डॉग स्कावइड की भी सहायता ली गयी. प्लेटफार्म पर आवागमन करने वाले सभी यात्रियों की भी सघनता से चेकिंग की जा रही थी. लगेज स्के्र निंग मशीन सहित मेटल डिटेक्टर से यात्रियों व उसके समानों की जांच की जा रही थी.
आरपीएफ ने ट्रेनों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
आरपीएफ ने ट्रेनों में चलाया सघन चेकिंग अभियान कटिहार. आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद साकिब के निर्देश पर शनिवार को कटिहार प्लेटफार्म पर आरपीएफ इंस्पेक्टर इंद्रासन सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताते चले कि कटिहार रेलवे स्टेशन की सूबे ही नही अपितु देश में भी इसकी गिनती एक अच्छे श्रेणी के स्टेशनों पर […]
