सुधीर चंद्र हत्या कांड का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

सुधीर चंद्र हत्या कांड का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र से बिहारी ढाला निवासी सुधीर चंद्र मंडल हत्या का नामजद अभियुक्त सकलदीप मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि 2 दिसंबर की शाम वाणीपुर बिहारी ढाला में सुधीर चंद्र मंडल की हत्या गोली मारकर कर दी गयी […]

सुधीर चंद्र हत्या कांड का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र से बिहारी ढाला निवासी सुधीर चंद्र मंडल हत्या का नामजद अभियुक्त सकलदीप मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि 2 दिसंबर की शाम वाणीपुर बिहारी ढाला में सुधीर चंद्र मंडल की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. मृतक के पुत्र बालमुकुंद मंडल ने सात लोगों पर नामजद की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अभी मात्र एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. बाकी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे हैं. पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि अभियुक्त सकलदीप मंडल को मनसाही थाना के एकौना से गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने बताया कि बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >