बैजनाथपुर दियारा में पुलिस कैंप को स्थायी करने की मांग

बैजनाथपुर दियारा में पुलिस कैंप को स्थायी करने की मांग फोटो नं. 35 कैप्सन – बैजनाथपुर दियारा में उपस्थित पुलिस बल.मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र से बैजनाथपुर दियारा में कलाई फसल को लेकर पुलिस कैंप स्थापित किये गये हैं. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीआइजी को पत्र लिख कर दियारा क्षेत्र […]

बैजनाथपुर दियारा में पुलिस कैंप को स्थायी करने की मांग फोटो नं. 35 कैप्सन – बैजनाथपुर दियारा में उपस्थित पुलिस बल.मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र से बैजनाथपुर दियारा में कलाई फसल को लेकर पुलिस कैंप स्थापित किये गये हैं. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीआइजी को पत्र लिख कर दियारा क्षेत्र में पुलिस कैंप खोलने की मांग की थी. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन ने मनिहारी व अमदाबाद क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में पुलिस बल को भेजा है. बैजनाथपुर के किसान मो मुस्ताक, अदालत अली, रामसुचित सिंह, बाबूल हक, मतीन, लोकमान, निरंजन साह आदि ने विधायक, एसडीओ को पत्र देकर स्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग की है. किसानों ने कहा है कि पुलिस कैंप स्थायी रहने से अपराधियों से खतरा नहीं होगा. हमलोग सुख-चैन से अपनी जमीन पर फसल बोकर काट पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >