बुकिंग क्लर्क के पुत्र ने गले में फंदा डाल कर की आत्महत्या प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी ओटी पाड़ा में गुरुवार की रात डिप्रेशन के शिकार एक युवक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाबत परिजन के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार रेलवे विभाग में पदस्थापित बुकिंग क्लर्क कैलाश यादव के इकलौते पुत्र चंचल कुमार (17) ने डिप्रेशन में आकर बीती रात क्वार्टर संख्या 640 एफ में गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. पिता ड्यूटी व मां व चंचल की बहने अपनी मां के साथ मकर संक्रांति को लेकर बाजार खरीदारी करने को गये थे. इस बीच चंचल ने अपने कमरे में गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. मां व बहनें जब बाजार से लौटी तो देखा कि उसका भाई छत से लटक रहा था. शोर कर लोगों को बुलाया और चंचल को नीचे उतारकर जान बचाने को लेकर रेलवे अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने चंचल को मृत घोषित कर दिया. बताते चले कि चंचल बीते सप्ताह पूर्व झारखंड के बोकारो से छुट्टी में आया था. वह बोकारो मे इंटर की पढ़ाई करता था. चंचल के आत्महत्या करने से उसके घर पर मानों मातम छा गया है. मां के आंसू थम नहीं रहे हैं. बहने हैं कि अपने भाई के शव को दाहसंस्कार के लिए जाने नहीं दे रही हैं.
बुकिंग क्लर्क के पुत्र ने गले में फंदा डाल कर की आत्महत्या
बुकिंग क्लर्क के पुत्र ने गले में फंदा डाल कर की आत्महत्या प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी ओटी पाड़ा में गुरुवार की रात डिप्रेशन के शिकार एक युवक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाबत परिजन के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर शव को […]
