बौलिया में दुकान का ताला तोड़ कर चोरी

बौलिया में दुकान का ताला तोड़ कर चोरी मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया में प्रेमानंद चौधरी उर्फ योगेश के दुकान में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार प्रेमानंद चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी शुक्रवार को जब मैं दुकान खोलने गया तो देखा कि मेरे दुकान का […]

बौलिया में दुकान का ताला तोड़ कर चोरी मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया में प्रेमानंद चौधरी उर्फ योगेश के दुकान में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार प्रेमानंद चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी शुक्रवार को जब मैं दुकान खोलने गया तो देखा कि मेरे दुकान का ताला टूटा हुआ था. मेरे दुकान से एक लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा, तीन मोबाइल, तीन टीन सरसों तेल सहित सर्फ, साबुन, तेल, हॉर्लिक्स आदि गायब था. वहीं बैंक के दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइवरिंग लाइसेंस, गाड़ी का ऑनर बुक, नकद पच्चीस हजार आठ सौ चालीस रुपया भी लेकर चोर भाग गये. उन्होंने बताया कि इस चोरी के घटना से लगभग एक लाख पच्चीस हजार की क्षति हुई है. उन्होंने बताया मनिहारी पुलिस को सूचना दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >