सफल नहीं हो पायी वार्ता

सफल नहीं हो पायी वार्ता फोटो नं. 35 कैप्सन -आपस में बात करते साहेबगंज सीओ व मनिहारी अंचल निरीक्षक.मनिहारी. मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर दियारा में साहेबगंज सीओ विपिन कुमार दूबे और मनिहारी अंचल निरीक्षक दीप नारायण दिवाकर के बीच वार्ता हुई लेकिन सफल नहीं हो पाया. इस मौके पर साहेबगंज मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश्वर चतुर्वेदी भी […]

सफल नहीं हो पायी वार्ता फोटो नं. 35 कैप्सन -आपस में बात करते साहेबगंज सीओ व मनिहारी अंचल निरीक्षक.मनिहारी. मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर दियारा में साहेबगंज सीओ विपिन कुमार दूबे और मनिहारी अंचल निरीक्षक दीप नारायण दिवाकर के बीच वार्ता हुई लेकिन सफल नहीं हो पाया. इस मौके पर साहेबगंज मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश्वर चतुर्वेदी भी मौजूद थे. साहेबगंज सीओ का कहना है कि 1984 में साहेबगंज उपायुक्त कार्यालय में साहेबगंज डीसी व कटिहार डीएम के बीच बैठक हुई थी. बैठक में खेसरा 2347 और 2349 कटिहार जिला को दिया गया था. जबकि 2383 और 2384 साहेबगंज को छोड़ दिया गया था जबकि मनिहारी अंचल निरीक्षक दीप नारायण दिवाकर ने बताया कि उस समय फसल निष्पादन को लेकर निर्णय लिये गये थे. उन्होंने बताया कि बिहार का नक्शा से ही जमीन का फैसला हो पायेगा. अंचल निरीक्षक ने बताया कि वह जमीन मेरे मनिहारी अंचल की ही है. कहते हैं एसडीओएसडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैजनाथपुर मौजा मनिहारी अंचल की जमीन है. उस समय बिहार-झारखंड का बंटवारा नहीं हुआ था, इसलिए फसल निष्पादन के दिया गया होगा. उन्होंने बताया कि सीओ के जांच रिपोर्ट मिलने पर जिला पदाधिकारी को सूचना दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >