25 वाहनों से 35 हजार का जुर्माना वसूला

25 वाहनों से 35 हजार का जुर्माना वसूला प्रतिनिधि,कटिहारडीएम के निर्देश पर डीटीओ ने शहर के शहीद चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गयी. जिसमें 25 वाहनों को कागजात सहित अन्य कारणों से पकड़कर उस वाहन चालक से जुर्माना वसूला गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सप्ताह को […]

25 वाहनों से 35 हजार का जुर्माना वसूला प्रतिनिधि,कटिहारडीएम के निर्देश पर डीटीओ ने शहर के शहीद चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गयी. जिसमें 25 वाहनों को कागजात सहित अन्य कारणों से पकड़कर उस वाहन चालक से जुर्माना वसूला गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सप्ताह को लेकर जिले के शहरी क्षेत्रों में स्कूली बच्चे वाहन चालक को यातायात का पाठ पढ़ा रहे थे तथा मोटरसाइकिल चालक को हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे थे. वहीं ओवर लोडिंग को लेकर डीएम ललन जी के निर्देश पर डीटीओ अरविंद पंकज के नेतृत्व में शहीद चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में दो पहिया व तीन पहिया दर्जनों वाहनों की चेकिंग की गयी जिसमें 25 वाहनों को रजिष्ट्रेशन, फिटनेश, बीमा सहित अन्य कारणों से पकड़ा गया. पकड़े गये वाहन मालिक व वाहन चालक से दस्तावेज के अनुसार जुर्माना वसूला गया. डीटीओ अरविंद पंकज ने कहा कि चेकिंग में पकड़ाये गये दो पहिया वाहन व तिपहिया वाहन चालकों से जुर्माना के तौर पर 35 हजार का जुर्माना वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >