धान खरीद-डीजल अनुदान को लेकर धरना देगा किसान मंच

धान खरीद-डीजल अनुदान को लेकर धरना देगा किसान मंच फोटो नं. 36 कैप्सन-बैठक में शामिल लोग प्रतिनिधि, डंडखोराकिसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर डंडखोरा प्रखंड किसान मंच धरना-प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय में करेगी. गुरुवार को मंच की हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया है. मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास की अध्यक्षता में […]

धान खरीद-डीजल अनुदान को लेकर धरना देगा किसान मंच फोटो नं. 36 कैप्सन-बैठक में शामिल लोग प्रतिनिधि, डंडखोराकिसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर डंडखोरा प्रखंड किसान मंच धरना-प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय में करेगी. गुरुवार को मंच की हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया है. मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि अब तक समर्थन मूल्य पर धान खरीद प्रखंड में शुरू नहीं हुई. किसान औने-पौने कीमत पर छोटे व्यापारियों के पास अपना धान बेचने को विवश हैं. दूसरी तरफ राज्य सरकार धान खरीद पर पिछले वर्ष की भांति इस बार बोनस की घोषणा नहीं है. किसानों ने बैठक में कहा सरकार ने खरीफ फसल के लिए पांच पटवन के लिए डीजल अनुदान देने की घोषणा की है. अब तक किसानों का एक भी पटवन के लिए डीजल अनुदान की राशि नहीं मिली है. कृषि विभाग द्वारा घटिया मक्का बीच उपलब्ध कराने पर किसानों ने बैठक में आक्रोश भी जताया. मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास ने बताया कि धान खरीद, डीजल अनुदान, घटिया मक्का बीच सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंच द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में 19 जनवरी को धरना दिया जायेगा. धरना के माध्यम से डीएम व मुख्यमंत्री को मांग पत्र समर्पित किया जायेगा. बैठक में डंडखोरा विकास मंच के अध्यक्ष विजय झा, किसान मंच के सच्चिदानंद मंडल, अजय यादव, संरक्षक अख्तर हुसैन, दीप नारायण यादव, दीपू, हरिमोहन सिंह, सतीश सिंह, जगदीश पातर, जगदीश महतो, गणेश मंडल, अरविंद पोद्दार, चंद्रकांत झा, दुलारी देवी, चंद्रदेव यादव आदि कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >