अग्निवीर भर्ती रैली: पांचवें दिन चार जिले के 560 युवाओं ने लगायी दौड़, 496 को दौड़ में मिली सफलता

अग्निवीर भर्ती रैली: पांचवें दिन चार जिले के 560 युवाओं ने लगायी दौड़, 496 को दौड़ में मिली सफलता

– आज 12 जिले के अभ्यर्थी अग्निवीर टीडीएन 10 व आठ पद के लिए फिजिकल टेस्ट में लेंगे हिस्सा कटिहार शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के पांचवें दिन शुक्रवार को अग्निवीर जीडी पद के लिए आठ जिले यथा अररिया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा व सुपौल जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया. योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. जिसके चलते सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले यथा अररिया, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मुंगेर जिला के अभ्यर्थी अग्निवीर टीडीएन 10 व टीडीएन आठ पद के लिए फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेंगे. शुक्रवार को अग्निवीर जीडी पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत आठ जिले के अभ्यर्थियों ने निर्धारित अवधि में 1.6 किलोमीटर का दौड़ लगाया. इन चारों जिले के 754 में से करीब 560 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रिपोर्ट किया. 496 अभ्यर्थियों ने दौड़ में कामयाबी हासिल की है. अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 13 फरवरी तक चलेगी इस भर्ती रैली अग्निवीर जीडी पद व अन्य पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यार्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यार्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >