– 15 तक बढ़ाया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान 09 सितंबर को चलाया जायेगा महासदस्यता अभियान – 30 शिक्षक ले चुके हैं अभाविप की सदस्यता कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान को लेकर मिले दस हजार लक्ष्य के विरूद्ध 5500 नये सदस्य जोड़े गये हैं. लक्ष्य की पूर्ति को लेकर 15 सितम्बर तक समय विस्तार किया गया है. जिला सदस्यता प्रमुख रवि सिंह ने बताया कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान के लिए समय निर्धारित किया गया था. इस दौरान दस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था. स्कूल, कॉलेज के साथ- साथ कोचिंग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया. अब तक पचपन सौ सदस्यों को जोड़ा है. 3252 छात्राएं, 2248 छात्र एवं तीस शिक्षकों को अभाविप के नये सदस्य के रूप में बनाया है. अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने बताया कि नौ सितम्बर को महासदस्यता अभियान विद्यालय, महाविद्यालयों के साथ कोचिंग संस्थानाें में एक साथ चलाया जायेगा. सक्रिय होकर सभी सदस्यों को मिले लक्ष्य के विरूद्ध कार्य करने का आह्वान किया गया है. गुरुवार को कई निजी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया. छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षकों को नये सदस्य के रूप में जोड़ा गया है. विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, रोहन प्रसाद, जय कुमार, कृष कुमार, विशाल सिंह, मोनू यादव, अमित गुप्ता, पीयूष कुमार ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
