उत्पाद विभाग की छापेमारी में 54.120 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 54.120 लीटर शराब बरामद

कटिहार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 54.120 लीटर शराब के साथ नौ तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस के टीम ने बलरामपुर थाना के उफरैल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध को संदेह पर रोका तथा गाड़ी की तलाशी ली. गाड़ी से 10.650 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर पवन कुमार तथा निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद पुलिस ने बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के आलयपुर से ऊदल शर्मा को 24 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में छापेमारी कर नितिन कुमार पोद्दार को 7.500 लीटर शराब के साथ मनसाही थाना के सहजा में छापेमारी कर रमेश साह को 3.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तथा आजमनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर विकास विश्वास प्रेम विश्वास को बाइक पर 2.050 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिसक टीम ने कोढा थाना के चंद्राही टोला में छापेमारी कर देवानडीह से झमरी देवी तथा बुधु ऋषि को दो लीटर एवं पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की छापेमारी में कुल नौ अभियुक्तों को दो बाइक तथा 54.120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >