कटिहार नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 43 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण समेत कई अन्य मामलों से संबंधित मामले आये. इस दौरान कई लोगों ने नाला अतिक्रमण की भी शिकायत की. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
