40 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

40 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

अमदाबाद प्रखंड के किशनपुर पंचायत में अवस्थित मदरसा नजमुल होदा गारद टोला में रविवार को दो दिवसीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मदरसे में प्रत्येक वर्ष भाषण प्रतियोगिता के साथ कई तरह की कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. मदरसा नजमुल होदा के प्रभारी प्राधन मौलवी मोइनुल हक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस मदरसे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मदरसे में पढ़ने वाले छात्राओं ने भाग लिया है. उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यक्रम से बच्चों में शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करना, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना है. बच्चों ने आम जनों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता के दौरान समाज में कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला. जैसे बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, दहेज लेना एवं देना सहित अन्य कई बिंदुओं पर भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने यह बात कही. मौके पर जिला परिषद सदस्य नजमुल हक ने बताया कि बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं होती है. जरूरत होती है उसे उस मुकाम तक पहुंचाने की. स्कूली बच्चों के साथ-साथ मदरसे के बच्चें सभी क्षेत्र में बेहतर करें जिसे लेकर इस तरह के कार्यक्रम सरकारी मदरसे में चलाए जाते हैं. कार्यक्रम के बाद 40 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जफर सल्फी , वली मोहम्मद, मसूद, आलम मनीरूल, अमानत अली, मास्टर एजाज, मोहम्मद रफीक, शाह जमाल, छात्रा फरहाना खातून, यासमीन खातून, छात्र सगीर आलम, रफीक सहित दर्जनो छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक गण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >