– समीक्षा के बाद निदान को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को दिया निर्देश कटिहार नगर निगम कार्यालय कक्ष में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनी. इस दौरान कुल अलग-अलग वार्ड के 32 लोगों ने अपने फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे. सभी ने बारी- बारी से अपनी समस्याओं से मेयर को अवगत कराया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क, नाला निमाण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते व अतिक्रमण से जुड़े विवादों को मेयर के समक्ष रखी. साथ ही सभी फरियादियों ने मांग किया कि अतिक्रमणकारियों को हटाने को लेकर उचित कार्रवाई करें. इन दिनों कई जगहों पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. पूर्व से नाले जाम रहने व अतिक्रमण होने के कारण सड़क संकरी हो रही है. इससे भविष्य में वार्ड के लोगों को इस तरह की परेशानी से जूझने की नौबत आयेगी. बेहतर होगा कि अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर सही मापी कराकर सड़क निर्माण कराया जाये. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा कर सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदान को लेकर निर्देश दी. इस अवसर पर अलग-अलग वार्ड के पार्षद के अलावा कई फरियादी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
