तीन लाख बरामद, आरोपित गिरफ्तार, ओडिशा पुलिस को सौंपा

तीन लाख बरामद, आरोपित गिरफ्तार, ओडिशा पुलिस को सौंपा

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में तीन लाख रुपये बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. ओडिशा के जाजपुर जिले के पानीकोईली थाना क्षेत्र से चोरी किये गये तीन लाख रुपये की बरामदगी कोढ़ा थाना पुलिस ने की. इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त कुंदन बंजारा, पिता स्व मनोहर बंजारा, नया टोला जुराबगंज वार्ड एक, थाना कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार कर कटिहार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपित और बरामद नकदी को ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार व उड़ीसा पुलिस के बीच आपसी समन्वय का नतीजा है. जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय की दिशा में बड़ी राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >