25 करोड़ से सड़क व 667 लाख से बनेगा आरसीसी पुल, शिलान्यास

25 करोड़ से सड़क व 667 लाख से बनेगा आरसीसी पुल, शिलान्यास

– सुधानी से कदवा जाने वालों के लिए 30 किलोमीटर दूरी हो जायेगी कम बारसोई मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत रघुनाथपुर से आदमपुर भाया सुधानी कोटा में आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक महबूब आलम ने सोमवार को किया. कहा कि सुनानी के लोगों को कदवा जाने के लिए बारसोई होते हुए सालमारी के मार्ग से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता था. पर अब केवल इस पुल के पार करने से लोग कदवा पहुंच जायेंगे. यह पुल अनुमंडल क्षेत्र के किसानों के लिए भी लाभप्रद होगी. सुधानी के लोगों को कटिहार जाने में भी कम दूरी तय करनी होगी. इस पुल की लंबाई लगभग 97 मीटर, एप्रोच पथ की लम्बाई लगभग 293 मीटर तथा अनुमानित लागत 667 लाख रुपए की होगी. दूसरी ओर लहगरिया से करणपुर तक 13 किलोमीटर लंबी तथा 18 फीट चौड़ी सड़क का शिलान्यास किया. लागत 25 करोड़ रुपए है. यह आठ महीने में बनकर तैयार हो जायेगी. मौके पर पूर्व विधायक सिद्दीक आलम, तनवीर शमसी, अब्दुल कादिर, कामरेड सोनु यादव, कामरेड शिवकुमार यादव, सहायक अभियंता अरविन्द कुमार, कनीय अभियंता सुनील कुमार, जिला परिषद सदस्य अबु हसन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >