मेयर के जनता दरबार में 22 फरियादियों ने सुनायी पीड़ा

मेयर के जनता दरबार में 22 फरियादियों ने सुनायी पीड़ा

– संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मेयर ने निबटारा का दिया निर्देश कटिहार महापौर उषा देवी अग्रवाल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनी. जनता दरबार में कुल 22 फरियादियों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया. मुख्य रूप से सड़क, पीएम आवास योजना, नाला निर्माण से लेकर जमीन सम्बंधित विवाद से भी अवगत कराया. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसके निबटारा के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दी. जनता दरबार में अलग-अलग वार्ड के पार्षदों ने भाग लिया. वार्ड के पार्षद के अलावा अन्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >