जिला पुलिस की कार्रवाई में 21 गिरफ्तार

जिला पुलिस की कार्रवाई में 21 गिरफ्तार

कटिहार

जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अजमानतीय वारंट में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जबकि चोरी के मामले में दो आरोपित और शराब के मामले में एक आरोपित सहित अन्य कांडों में कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष समकालीन अभियान के तहत पूरे जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेंकिग अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने और देसी भठ्ठी ध्वस्त करने एवं सघन वाहन चेकिंग कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 54 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. वाहन चेकिंग के क्रम में 76,000 रुपया जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >