मार्च में 2087 लोगों को किया गिरफ्तार, 1171 गये जेल, हत्या व हत्या के प्रयास में 30 गिरफ्तार

मार्च में 2087 लोगों को किया गिरफ्तार, 1171 गये जेल, हत्या व हत्या के प्रयास में 30 गिरफ्तार

कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश जिला पुलिस ने मार्च में थाना में दर्ज कांड में आरोपितों की गिरफ्तारी, फरार आरोपित के घरों की न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार व कुर्की जब्ती तामिला, जघन कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ साथ मादक पदार्थ विक्रेता, पशु तस्करों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है. एसपी शिखर चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मार्च में 2087 लोगों को गिरफ्तार किया है. 1171 लोगों को जेल भेजा गया. 916 लोगों को रिकॉल पर मुक्त किया. हत्या के कांड में दर्ज मामलों में पुलिस ने नौ हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है जबकि हत्या के प्रयास में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है. पुलिस ने डकैती के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. फिरौती के लिए अपहरण के मामले में तीन तथा अपहरण के मामले में 22 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. लूट कांड में चार आरोपित तथा आर्म्स एक्ट के कांड में 11 आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. चोरी, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के कांड में नौ आरोपित, एससी एसटी एक्ट में छह आरोपित, एनडीपीसी एक्ट में नौ आरोपित तथा चोरी के मामलों में 14 आरोपित को गिरफ्तार किया है. 610 लोगों के विरुद्ध अजमानतीय वारंट में की गई कार्रवाई एसपी ने बताया कि नॉन-बेलेबल वारंट में 610 लोगों पर जबकि जमानतीय वारंट में 691 लोगों पर कार्रवाई की गई. कांड में फरार चल रहे 69 आरोपी के घरों की गई कुर्की जप्ती आदेश का तामिला किया गया तो 177 आरोपियों के घरों में इस्तेहार चश्पा किया. एक माह में 4566.245 लीटर शराब किया बरामद, शराब बेचने एवं पीने में 937 गिरफ्तार एसपी ने बताया कि मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जिला पुलिस ने लगातार छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के मामले में कुल 279 कांड दर्ज किया है. शराब बेचने एवं पीने के आरोप में 937 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस की छापेमारी में 2093.445 लीटर विदेशी शराब एवं 2472.800 लीटर देसी शराब कुल 4566.245 लीटर शराब बरामद किया है. 3067. 68 लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट किया. जबकि मादक पदार्थ विक्रेताओं व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 290.64 ग्राम स्मैक तथा 11.762 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. साइबर थाना पुलिस ने 21.73 लाख कराया होल्ड साइबर थाना पुलिस की भी उपलब्धि बेहतर है. साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर सात मामले दर्ज किए. इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने 2173016 लाख रुपए को होल्ड कराया है. जबकि दर्ज कांड में करते हुए 312932 रुपया पीड़ित पक्ष को वापस कराया है. वाहन चेकिंग में 1.86 करोड़ रूपया वसूला शमन राशि एसपी ने बताया कि संपूर्ण जिले में जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में मार्च माह में कुल 10615 वाहनों से 1.86 करोड़ रुपया शमन राशि वसूल किया है. बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालक से 54.10 लाख रुपया, ट्रिपल सवार पर जुर्माना 2.05 लाख रुपए, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों से 21000 सीट बेल्ट नहीं धारण करने पर 2.54 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >