सीएनजी ऑटो से 20.190 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सीएनजी ऑटो से 20.190 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छींटाबाड़ी नहर टोला में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक सीएनजी ऑटो से 20.190 लिटिल विदेशी शराब बरामद किया है. नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि शराब तस्कर की सूचना थी. उक्त सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान छींटाबाड़ी की ओर से आती एक सीएनजी ऑटो को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका. जब पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो से 20.190 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपी तस्कर छोटू आलम, पिता-मकबूल हसन के -छींटाबाड़ी नहर टोला थाना मुफस्सिल निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >