कार से 165 लीटर विदेशी शराब बरामद, कसबा के दो तस्कर गिरफ्तार

तेलता थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक कार से 165.750 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

कटिहार. तेलता थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक कार से 165.750 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बंगाल की सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में मादक तस्कर के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज है. इसी दौरान तेलता थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बंगाल से दो व्यक्ति चार पहिया वाहन में शराब की बड़ी खेप लेकर कटिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बलों ने सरदिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. संदेह के आधार पर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. जिस क्रम में 165.750 लीटर विदेशी शराब, दो मोबाइल व 16 हजार 490 रूपये बरामद किये. कार से शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर मिथुन कुमार मिस्त्री पिता स्व राधा कृष्ण मिस्त्री, कसबा वार्ड नंबर 10, कार्तिक कुमार पिता शंकर महतो, कसबा ब्लाॅक वार्ड नंबर 11, दोनों थाना कस्बा जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >