प्रेमिका से मिलने गये युवक हुआ मॉब लिंचिंग का शिकार

फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र मध्य रहटा गांव में अपने प्रेमिका से मिलने गये युवक को महंगा पड़ गया. युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. लड़की के परिजन सहित भीड़ ने प्रेमी का हाथ पांव रस्सी से खुटा में बांध कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. युवक की स्थिति नाजुक होने पर […]

फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र मध्य रहटा गांव में अपने प्रेमिका से मिलने गये युवक को महंगा पड़ गया. युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. लड़की के परिजन सहित भीड़ ने प्रेमी का हाथ पांव रस्सी से खुटा में बांध कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. युवक की स्थिति नाजुक होने पर उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया.

भीड़ की पिटाई से गंभीर युवक का स्थानीय पीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार युवक की हालात नाजुक बनी हुई है. यह घटना बुधवार की देर रात घटी. भीड़ के तांडव के शिकार प्रेमी युवक गुलशन कुमार पिता कैलाश मंडल, साकिन मद्रोणी रंगरा भागलपुर ने बताया कि बचपन से नाना स्व गेनोरी महलदार, नानी सुमित्रा देवी साकिन रहटा के यहां रहते हैं.
बीते रात्रि मेला में थे कि प्रेमिका के बुलाने पर उस से मिलने उसके घर गया था. तभी उनके पिता राजेश मंडल व उनके पुत्र सहित दर्जनों अज्ञात भीड़ ने रस्सी से खूंटे में बांध दिया और घंटों पीटते रहा. उन्होंने बताया कि भीड़ ने बाइक व तीन हजार रुपये और गले का चैन भी छीन लिया. आगे उन्होंने बताया कि जब मेरे मामा नीरो महलदार व गांव के चंदन वर्मा को भी रस्सी से बांध कर उसे भी बेरहमी से पिटाई किया.
बताया जाता है कि नानी मौसमात सुमित्रा देवी नाती के जाना बख्शने के लिए भीख मांगती रही. लेकिन भीड़ ने उनका एक नहीं सुनी जब युवक अधमरा हो गया तो युवक को परिजनों के हवाले कर दिया. सूचना पाकर फलका थाना सहायक अवर निरीक्षक हृनानादन पासवान भी पहुंचे. तब तक आरोपित पक्ष भाग खड़े हुए. बताया जाता है युवक का फलका पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया.
जब वहां भी स्थिति नाजुक होने पर पटना रेफर कर दिया गया है. मामले में थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि युवक के फर्द बयान पर कांड दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. बहुत जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी. आरोपित पक्ष राजेश मंडल ने आरोप लगाया है कि युवक चोरी करने मेरे घर घुसा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >