कटिहार : पेंडिग मामलों के निबटारे को लेकर कटिहार पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जिसका परिणाम है वर्षों पुराने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त, वारंटी की धड़ पकड़ तेजी से चल रही है. सनद हो कि सूबे के मुख्यमंत्री ने गृहसचिव, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ सूबे के विधि व्यवस्था को लेकर बैठक की.
कटिहार में 1600 केस लंबित एसपी ने दिया शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कटिहार : पेंडिग मामलों के निबटारे को लेकर कटिहार पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जिसका परिणाम है वर्षों पुराने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त, वारंटी की धड़ पकड़ तेजी से चल रही है. सनद हो कि सूबे के मुख्यमंत्री ने गृहसचिव, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ सूबे के विधि व्यवस्था को लेकर बैठक […]

जिसमें मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देशित किया कि कांड निष्पादन में हर हाल में तेजी लाये. डीजीपी के निर्देश पर आईजी पूर्णिया बिनोद कुमार बीते एक सप्ताह पूर्व कटिहार पहुंचे तथा कटिहार में एसपी सहित कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं मनिहारी अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की.
जिसमें श्री कुमार ने जिले के मनिहारी एवं बारसोई एसडीपीओ को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित कांड का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसपी विकास कुमार ने भी आईजी के निर्देश पर सभी थानाध्यक्ष को कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. एसपी श्री कुमार ने बताया कि लंबित मामले को लेकर संबंधित थाना एवं उस केश के जांच अधिकारी को कांड की जांच कर उस मामले के आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र अतिशीघ्र करने का निर्देश दिये है.
सूबे में 1.48 लाख तथा जिले में 1600 थाना कांड लंबित : वर्ष 2019 के अगस्त माह तक सूबे में 1.48 लाख मामलों सूबे के विभिन्न थाना में लंबित है. जिनका निष्पादन 16 माह में करना है. कटिहार की बात की जाये तो जिले में 1600 मामला लंबित है.
डीजीपी के निर्देश पर आईजी पूर्णिया ने कटिहार एसपी को कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी श्री कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्ष को अतिशीघ्र थाना में लंबित कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिये है. एसपी श्री कुमार ने हिदायत भी दी है कि अगर कांड निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे.