कटिहार : लायंस क्लब ऑफ कटिहार सेंटेंनियल, अनुपम तथा फेमिना ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ एनेस्थेटिक कटिहार के सहयोग से स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में सीपीआर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन लायंस इंटरनॅशनल डिस्ट्रिक्ट जोन चेयरपर्सन लायन अमित वर्मा, सेंटेंनियल के अध्यक्ष लायन डॉ आशुतोष झा, फेमिना की अध्यक्ष लायन डॉ आभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. प्रशिक्षण केन्द्र में कुल लगभग 350 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया.
हार्ट अटैक के बाद भी बचायी जा सकती है जान
कटिहार : लायंस क्लब ऑफ कटिहार सेंटेंनियल, अनुपम तथा फेमिना ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ एनेस्थेटिक कटिहार के सहयोग से स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में सीपीआर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन लायंस इंटरनॅशनल डिस्ट्रिक्ट जोन चेयरपर्सन लायन अमित वर्मा, सेंटेंनियल के अध्यक्ष लायन डॉ आशुतोष झा, फेमिना की अध्यक्ष लायन डॉ आभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता […]

इस अवसर पर जोन चैरपेर्सन लायन अमित वर्मा ने कहा कि मनुष्य अगर ह्रदयघात (हार्ट अटैक) का शिकार होता है. इस बीच अगर उस घर के लोग जागरूक रहे तो निश्चित तौर पर उसे अस्पताल ले जाने के बीच उसकी जान सीआरपी देकर बचायी जा सकती है. सेंटेंनियल के अध्यक्ष डॉ आशुतोष झा ने बताया कि सीपीआर के बारे में घर के सभी सदस्यों को जानना चाहिए. फेमिना की अध्यक्ष डॉ आभा कुमारी ने कहा कि सीपीआर के बारे में अभी बहुत कम लोगों को जानकारी है.
इसी कारण ह्रदयघात से अधिक मौते होती है. प्रशिक्षण कराने वाले डॉ राकेश कुमार ने सीपीआर की महत्ता पर बताया कि हार्ट अटैक कभी भी, किसी को भी, कहीं भी हो सकती है. उस परिस्थिति में तुरन्त यही एक तरीका है और हो सकता है की मरीज की जान बचायी जा सकती है.
बच्चों को अभी से अगर इस बारे में बताया जाय तो आगे चलकर उनके बहुत काम आ सकती है. डॉ बिनोद सिंह तथा डॉ सीबी सिंह का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन रत्नादास गुप्ता, लायन सुनीता कुमारी, अनुपम के सचिव लायन अमित राज, सेंटेंनियल के सचिव लायन इमरोज हसन तथा सेंटेंनियल के उपाध्यक्ष लायन अब्दुल राशिद का विशेष सहयोग रहा.