जीआर सूची में अनियमितता का आरोप, डीएम से जांच की मांग

कटिहार : जिले के डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत सौरिया पंचायत में बाढ़ राहत सहायता राशि (जीआर) में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने की शिकायत को लेकर स्थानीय ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को आवेदन दिया है. डीएम को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सरिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में वार्ड […]

कटिहार : जिले के डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत सौरिया पंचायत में बाढ़ राहत सहायता राशि (जीआर) में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने की शिकायत को लेकर स्थानीय ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को आवेदन दिया है.

डीएम को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सरिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में वार्ड सदस्य के द्वारा मनमाने तरीके से जीआर सूची तैयार किया गया तथा अपनों को खुश करने के लिए वंचित व गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ नहीं दिया. डीएम को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि सौरिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य मो सुल्तान से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गयी तो वह कहने लगा कि जहां जाना है.
चले जाओ. हम अधिकारी से समझ लेंगे. दूसरी तरफ इसी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने भी आरोप लगाते हुए डीएम को एक आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि वार्ड सदस्य ने अपने सगे संबंधियों को जीआर की राशि देने का काम किया है. जबकि वास्तविक रूप से गरीब मजदूर तबके के लोगों को जीआर राशि से वंचित कर दिया है.
ग्रामीणों ने डीएम से पूरे मामले की जांच पड़ताल कर संबंधित वार्ड सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है मांगों का समर्थन करने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि सौरिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 व 11 के लोगों के साथ नाइंसाफी हुयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >