गंगा दर्शन स्पेशल ट्रेन आज सुबह नौ बजे होगी रवाना

कटिहार : गंगा दर्शन स्पेशल ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:00 बजे कटिहार से प्रस्थान करेगी. कटिहार से नौ यात्रियों ने टिकट बुकिंग कराया है. भारत दर्शन ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश एवं वाराणसी का तीर्थाटन कराया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी आईआरसीटीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक अनुज दत्ता ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार को संध्या 6:45 बजे […]

कटिहार : गंगा दर्शन स्पेशल ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:00 बजे कटिहार से प्रस्थान करेगी. कटिहार से नौ यात्रियों ने टिकट बुकिंग कराया है. भारत दर्शन ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश एवं वाराणसी का तीर्थाटन कराया जायेगा.

उक्त आशय की जानकारी आईआरसीटीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक अनुज दत्ता ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार को संध्या 6:45 बजे गुवाहटी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, कूच बिहार, एनजीपी होते हुए मंगलवार की सुबह कटिहार पहुंचेगी. यह ट्रेन कटिहार से सुबह 9:00 बजे हरिद्वार, ऋषिकेश एवं बनारस के लिए प्रस्थान करेगी.
महाप्रबंधक श्री दत्ता ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से निम्न एवं मध्यवर्गीय परिवारों को मात्र 900 रुपये प्रतिदिन के अलावा जीएसटी 45 रुपये कुल 945 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भारत दर्शन स्पेशल पैकेज के तहत तीर्थाटन कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले को समय-समय पर चाय, नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम एवं सड़क मार्ग के लिए बस मुहैया कराया जायेगा.
ट्रेन में 800 यात्रियों का क्षमता है. जिसमें आईआरसीटीसी के 80 अधिकारी व कर्मचारी यात्रा करेंगे. अधिकारी व कर्मचारी यात्रा करने वाले यात्रियों का सहयोगी के रूप में कार्य करेगी. इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को शाकाहारी भोजन की व्यवस्था किया गया है. समय-समय पर हर तरह की यात्रियों को सूचना देने की व्यवस्था किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >