पोठिया ओपी अध्यक्ष दूसरे दिन भी रहे फरार भष्ट पुलिस पदाधिकारियों की वसूली हुई बंद

कटिहार : एसएच 77 पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे पोठिया ओपी के एएसआई सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों में हड़कंप मचा हुआ है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने सोमवार की पोठिया ओपी में पदस्थापित एएसआई संजीव पासवान, […]

कटिहार : एसएच 77 पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे पोठिया ओपी के एएसआई सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों में हड़कंप मचा हुआ है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने सोमवार की पोठिया ओपी में पदस्थापित एएसआई संजीव पासवान, निजी चालक सहित चार लोगों को अवैध वसूली करते रंगे हाथों धर दबोचा था.

चारों से कड़ी पूछताछ के बाद जेल फलका थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. यहां बड सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर वसूली मामले में सथानीय स्तर पर एसपी के द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गयी. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश क्यों देना पड़ा.
आखिर किसके इशारे पर खुलेआम लूट का खेल चल रहा था. ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब वरीय पुलिस पदाधिकारियों के पास नहीं है. हालांकि डीजीपी के इस कार्रवाई से भष्ट्र पुलिस पदाधिकारियों में खौफ जगा है. जिले के दर्जनों स्थानों पर खुलेआम पुलिस वसूली करती है.
चाहे वह दिन हो या रात इससे कोई फर्क नहीं पउ़ता है. सोमवार को ट्रों से वसूली करते पोठिया ओपी के एएसआई संजीव पासवान सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद एका-एक पूरे जिले में वसूली का खेल रूक गया है. मंगलवार को प्रभात खबर की टीम ने कई स्थानों का जायजा लिया लेकिन पुलिस जहां खुलेआम वसूली में मस्त रहती थी.
वहां सन्नाटा पसरा था. वसूली मामले में एएसआई की गिरफ्तारी के बाद कटिहार पुलिस की खुब किरकिरी हुई है. इधर पोठिया ओपी के थाना अध्यक्ष अमजद अली गिरफ्तारी के भय से दूसरे दिन भी ओपी से फारार रहे. फलका थाना में इनके विरूद्ध भी पा्रथमिकी दर्ज की गयी है.
गौरतलब हो कि पोठिया ओपी में पदस्थापित एएसआई संजीव पासवान, पोठिया ओपी के निजी चालक रविन्द्र कुमार, बिचौलिया श्रवण राय व सुमित रॉय पोठिया ओपी क्षेत्र के नरहैय्या पैट्रोल पंप के समीप एसएच 77 के निकट सोमवार की सुबह ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे.
यह जानकारी डीजीपी को मिली थी. डीजीपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कटिहार के अपर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला को कार्रवाई का निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध वसूली करते रंगे हाथों पोठिया ओपी के एएसआई संजीव पासवान, ओपी के निजी चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
भ्रष्ट पुलिस व बिचौलियो की गिरफ्तारी को लेकर दिनभर होती रही चर्चा
समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के कुरेसला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे की सड़क पर ट्रक ड्राइवरों से खुलेआम अवैध वसूली करने के मामले में सोमवार को पोठिया ओपी के सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार पासवान सहित अन्य तीन बिचौलियों पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के गठित टीम के द्वारा की गयी कार्रवाई पर क्षेत्र में लोगों के बीच पूरे दिन चर्चा होती रही.
बताते चलें कि भारी वाहनों से लेकर मवेशी लदे वाहनों से 500 रुपये से लेकर 1500 रूपये तक पुलिस गस्ती के नाम पर हाइवे की सड़कों पर दिनदहाड़े पैसे वसूली का खेल चल रहा था.
जहां ओवर लोड गिट्टी, बालू, सीमेंट, समेत मवेशी लदे वाहनों से खुलेआम पोठिया ओपी पुलिस हाइवे सड़क पर पैसे वसूली का खेल चल रहा था. एनएच-31 सड़क मार्ग के डूमर पुल से समेली चौक के बीच बखरी बहियार के समीप पैसे खुलेआम वसूली की जा रही थी.
दूसरी तरह एसएच-77 कुरसेला-फारबिसगंज सड़क मार्ग के चांदपुर चौक से पोठिया चौक के नरहैया बहियार के समीप सहित एसएच-65 समेली-चांदपुर चौक-टिकापट्टी रुपौली सड़क मार्ग पर पुलिस द्वारा दिन रात अवैध वसूली की जाती थी. हाईवे पर चल रही ओवरलोड वाहन, पशु तस्करी वाले वाहन आदि से पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस द्वारा वसूली की जाती है.
थाना क्षेत्र की सड़कों की कीमत लगायी जाती हैं. ढेड़ लाख रुपये महीने से लेकर 5 लाख तक. इस मामले में बड़े-बड़े लोग शामिल है. बिहार सरकार के द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान को कुछ भ्रष्ट पुलिस वाले ही चूना लगा रहे हैं. इन वाहनों से न केवल रात के अंधेरे में बल्कि दिन में भी पुलिस कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है.
पुलिस चंद रुपयों की खातिर वाहनों को बगैर जांच किये जाने दे देती है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटी रकम मिलने पर यही पुलिसकर्मी आमजनों की सुरक्षा को ही न दांव पर लगा दें. वाहनों पर जानवर ले जा रहे खरीददार से जब बात की तो उन्होंने बताया कि जानवर लादकर इस रोड से गुजरने वाले हर वाहन से यह पुलिसकर्मी व बिचौलिया के द्वारा रौब दिखाकर पैसे लेते हैं और तब आगे जाने देते हैं.
पैसे नहीं देने पर वाहनों को थाना में जब्त करने की धमकियां दी जाती हैं. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने पुलिस प्रशासन को पूरी सख्ती से इन ओवरलोड वाहनों का चालान काट कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. पुलिस स्कूटरों, मोटर साइकिलों, ऑटो के चालान काटने तक ही सीमित होकर रह गयी है. बिना रोक-टोक सड़कों पर भाग रहे ओवरलोड वाहन जहां दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं.
वहीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा कर कायदे-कानून को नजर अंदाज करते हुए मानवीय जीवन से खिलवाड़ भी किया जा रहा है. जिस कारण अक्सर ही यह ओवरलोड वाहन भयानक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.
डीजीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई की हर ओर हो रही सराहना
मनसाही : भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा की गई की कार्रवाई का मनसाही के लोगों ने भी सराहना की है. साथ ही डीजीपी को बधाई दी है. पुलिस द्वारा वैसे तो अवैध वसूली का मामला कई बार लोगों ने सुना और देखा भी होगा.
मगर एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने ही पुलिस पदाधिकारी को अवैध वसूली में रंगे हाथों गिरफ्तार करते जिले के लोगों ने पहली बार देखा है. जिसकी ना सिर्फ सराहना की जा रही है. बल्कि इससे भ्रष्ट अन्य पुलिसकर्मियों में जहां भय व्याप्त हुआ है. ईमानदार पुलिस अफसरों के सर फर्क से ऊपर भी उठा है.
सरकार द्वारा पुलिस को कई सुविधा, संसाधन एवं टेक्नोलॉजी से लैस बनाये जाने के बावजूद भ्रष्ट पुलिस अफसरों में सुधार की जगह भ्रष्टाचार में ही लिप्त रहने वाले ऐसे पदाधिकारी पर इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी थी. विभिन्न थानों में फरियादियों का सही से नहीं सुना जाना दलालों का बोलबाला होना भी एक आम बात हो चुकी है. जिस पर भी इस घटना के बाद रोक लगने की उम्मीद है. हालांकि भ्रष्टाचार में ऐसा कोई भी विभाग नहीं है.
जो अपने को बेदाग कह सकें. मगर आम लोग अगर चाहे तो ऐसे भ्रष्टाचार को बखूबी रोक सकते हैं. भ्रष्टाचार तभी पनपता है जब हम लोग खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं. बहरहाल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के इस कार्रवाई की सराहना करते हुए समाजसेवी प्रदीप सिंह, हरिवंश कुमार बच्चन, संतोष यादव, मुकेश पासवान, बलदेव मिस्त्री, सीताराम मंडल, अजय दास, महेश मंडल आदि ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >