कटिहार : दलोकसभा चुनाव के लिए कटिहार संसदीय क्षेत्र में मतदान 18 अप्रैल को है. यानी अब मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है. जिला प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, स्वतंत्र व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर कई तरह से प्रयास किए जा रहे है. मतदान में लगाए जाने वाले अधिकारी व कर्मियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है.
लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय हो मतदान करेंगे
कटिहार : दलोकसभा चुनाव के लिए कटिहार संसदीय क्षेत्र में मतदान 18 अप्रैल को है. यानी अब मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है. जिला प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, स्वतंत्र व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर कई तरह से प्रयास किए जा रहे है. मतदान में लगाए जाने वाले अधिकारी […]

इस बीच जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी मुहिम चलायी जा रही है. प्रभात खबर ने भी अपने सामाजिक सरोकार की प्रतिबद्धता के तहत आसन्न लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है.
प्रभात खबर ने वोट करें-देश गढ़ें अभियान के तहत अलग अलग सेक्टर में जाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रभात खबर मतदाताओं से अपने अपने बूथ पर जाकर वोट देने की अपील कर रही है. इसी कड़ी में प्रभात खबर कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचकर प्राचार्य एवं छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया.
संवाद कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की गयी. साथ ही प्रभात खबर ने यह संकल्प दिलाया कि मतदान के दिन सबसे पहले बूथ पर जाएंगे और मतदान करेंगे. साथ ही आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य रजनी कुमारी ने छात्र-छात्राओं से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि वोट के जरिए ही हम अपनी लोकतंत्र को मजबूत कर सकते है. एक बेहतर सरकार बना सकते हैं. इसलिए मतदान के दिन सबसे पहले बूथ पर पहुंचे और मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का निर्वहन करें.
यूं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर आयु वर्ग के वोटरों की भूमिका होती है. पर युवा वोटरों पर सबकी नजर रहती है. इसलिए मतदाताओं को सूझबूझ व समझ के साथ मतदान करनी चाहिए. एक-एक वोट की वैल्यू है. दूसरे मतदाताओं को भी मताधिकार के लिए प्रेरित करें. यह समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्रधर्म भी है. लोकतंत्र के इस उत्सव में सबकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है.
बादल मेहरा
वोट बेहतर सरकार बनाने के लिए जरूरी है. अपने आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए वोट देना जरूरी है. वोट के दिन तो सब काम छोड़कर मतदान करना चाहिए. लोकतंत्र के सेहत के लिए वोट देना न केवल जरूरी है. बल्कि समग्र विकास के लिए भी मतदान आवश्यक है. इसलिए वोट फॉर डेमोक्रेसी को केंद्र में रखकर ही मतदान करें.
अभिषेक अशीत
समाज में कुछ ऐसा तबका भी है, जो चुनाव में तटस्थ रहता है. यहां तक की वोट देने के प्रति भी उदासीन रहता है. समाज के ऐसे लोग ही सरकार की नीतियों का समय-समय पर आलोचना जरूर करते है. पर यह ठीक नहीं है. पहले वोट देकर लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करें. फिर सरकार की आलोचना करें. मतदान के दिन बूथ पर पहुंचे. मतदान करें.
केशव कुमार