नाबालिग से यौन शोषण का वीडियो वायरल, न्याय के लिए पीड़िता के पिता लगा रहे चक्कर

कटिहार : बिहार के कटिहार में बरारी प्रखंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का वीडियो वायरल होने से मामला गरमा गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जम कर हंगामा किया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की. इधर, पीड़िता के पिता […]

कटिहार : बिहार के कटिहार में बरारी प्रखंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का वीडियो वायरल होने से मामला गरमा गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जम कर हंगामा किया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की. इधर, पीड़िता के पिता ने बरारी थाना, महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

आरोप है कि पड़ोस के ही एक लड़के ने घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि दो माह पूर्व उसकी बेटी शौच के लिए मकई के खेत में गयी थी, जहां चाकू का भय दिखा कर उसका यौन शोषण किया गया. इससे बच्ची बेहोश हो गयी. उसी दौरान आरोपित रहनवाज अहमद उर्फ नैयर पिता अब्दुल रफी मास्टर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर लगातार उसके साथ गलत करता रहा. चार अगस्त को रहनवाज अहमद उर्फ नैयर ने उसकी बेटी को बुलाया.

बेटी ने मना किया तो रहनवाज अहमद उर्फ नैयर ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वह वीडियो मेरे चचेरे भाई के मोबाइल पर भी आया है. यह बात पूरे गांव में फैल गयी. हम लोगों ने रहनवाज अहमद उर्फ नैयर के पिता शिक्षक अब्दुल रफी के घर जाकर सारी घटना की जानकारी दी, तो आरोपित लड़के व उसके परिजनों ने हमें धमकाया. कहा कि पुलिस से शिकायत की, तो बर्बाद कर देंगे. पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री के साथ बरारी थाने, महिला थाने जाकर आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है. बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >