कटिहार जिले में गंभीर काडों में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने एक दिन का विशेष छापेमारी अभियान चलाया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय और अजमानतीय वारंट एवं मध् निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 119 लोगों को पकड़ा. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 43 रही. अजमानतीय वारंट में 17 तथा जमानतीय वारंट में 59 लोगों पर कार्रवाई की गयी. चोरी के मामले में एक आरोपित, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. शराब के विरुद्ध जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार कर 118.475 लीटर शराब बरामद किया है. जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाये गये सघन वाहन चकिंग अभियान में 7.38 लाख जुर्माना राशि मोटर एक्ट उल्लंघन व ट्रैफिक उल्लंघन में वसूला गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
