कुरसेला (कटिहार) : नया चौक स्थित सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे सेवानिवृत शिक्षक से मंगलवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख रुपये छीन लिया और फरार हो गये. अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर एनएच-31 से नवगछिया की ओर निकल गये. घटना दोपहर के करीब की बतायी जा रही है. फलका थाना क्षेत्र […]
कुरसेला (कटिहार) : नया चौक स्थित सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे सेवानिवृत शिक्षक से मंगलवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख रुपये छीन लिया और फरार हो गये. अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर एनएच-31 से नवगछिया की ओर निकल गये. घटना दोपहर के करीब की बतायी जा रही है. फलका थाना क्षेत्र के पोठिया सोहड़ा निवासी
सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश कुमार मंडल एसबीआइ कुरसेला शाखा से मंगलवार को एक लाख रुपये निकाले. इसके बाद वह हैंड बैग में रुपये लेकर बैंक से निकले व नया चौक स्थित सड़क किनारे सब्जी खरीदने आ गये. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आये और उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर एनएच के
कटिहार में शिक्षक…
रास्ते नवगछिया की ओर भाग निकले. दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा रुपये छीन कर भागने की घटना से मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गये. सेवानिवृत शिक्षक ने घटना की जानकरी कुरसेला थाने को दी. पुलिस एसबीआइ शाखा के सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुटी थी.