उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

कटिहार : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायत को केंद्र सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में चयनित ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार से […]

कटिहार : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायत को केंद्र सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में चयनित ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल होने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

वित्तीय वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत के भीतर पंचायती राज अवधारणा के तहत उत्कृष्ट कर कार्य करने वाले पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने इसके लिए पंचायतों से प्रस्ताव मांगा है. पंचायती राज विभाग बिहार के विशेष कार्य पदाधिकारी मृणायक दास ने जिला पदाधिकारी को इस आशय से संबंधित पत्र लिखकर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों को पुरस्कार के लिए नामांकन करने को लेकर प्रेरित करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि इस बार पंचायतों को तीन तरह का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है.

ऑनलाइन करें नामांकन
पिछले वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत में आर्थिक एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वाले पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन कर सकते है. साथ ही बेहतर तरीके से ग्राम सभा आयोजित करने एवं मनरेगा के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले पंचायत को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.
पंचायती राज व्यवस्था की अवधारणा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते है. नामांकन के पश्चात गठित चयन समिति के द्वारा नामांकन प्रस्ताव की जांच की जायेगी. उसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित पंचायत की घोषणा अंतिम रूप से की जायेगी. अंतिम रूप से चयनित पंचायत को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >