कटिहार-गेड़ाबाड़ी सड़क की जल्द होगी मरम्मत

कटिहार : एनएच 31 कटिहार-गेड़ाबाड़ी पथ बहुत जल्द ही दुरुस्त हो जायेगा. अभी यह सड़क चलने लायक नहीं है. सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गढ्ढे हैं, जिससे 20 किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटे भर से अधिक का समय लगता है. डीएम के आदेश पर जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की प्रक्रिया […]

कटिहार : एनएच 31 कटिहार-गेड़ाबाड़ी पथ बहुत जल्द ही दुरुस्त हो जायेगा. अभी यह सड़क चलने लायक नहीं है. सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गढ्ढे हैं, जिससे 20 किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटे भर से अधिक का समय लगता है. डीएम के आदेश पर जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

खासकर ह्रदयगंज से हाजीपुर तक यह सड़क चलने लायक नहीं रह गयी है. सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढा हो जाने के कारण वाहन अक्सर फंस जाने के कारण दिन भर जाम लग जाना आम बात हो गयी है. इस सड़क का नये सिरे से निर्माण के लिए टेंडर पिछले वर्ष हो चुका है. इसके बावजूद 2-3 विभाग में यह सड़क रहने के कारण सरकारी नियमों के तकनीकी कारणों में फंसकर अधर में पड़ा है.

कटिहार जिले से बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग भागलपुर, बेगूसराय, बरौनी, पटना जाते हैं. खासकर सावन महीने में इस सड़क की और भी व्यस्तता बढ़ जाती है, क्योंकि इस सड़क से ही होकर कांवरिया एवं शिवभक्त सुलतानगंज, देवघर एवं बासुकीनाथ जाते-आते हैं.

कहते हैं डीएम : डीएम मिथिलेश मिश्र ने संबंधित ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर सड़क को मोटरेबुल करने का आदेश दिया है. आदेश पर सड़क की मरम्मत शुरू हो गयी है. डीएम ने बताया कि इस सड़क का कुछ अंश अधिसूचित क्षेत्र में है. इस सड़क के तीन विभागों में पड़ जाने के कारण कंफ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया है, ताकि इसे दुरुस्त किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >