मनसाही : थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना गांव निवासी ऑटो चालक गोपाल पंडित पिता धनराज पंडित को मनसाही थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरेठा के रामनगर भट्टा चौक के समीप से 180 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया. बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस 40, 7:50 एमएल, आरएस चार बोतल, किंगफिशर बीयर आठ बोतल है. साथ ही ऑटो संख्या बीआर 11 जी 5040 को सीज कर दिया है.
थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन राधिका से चलकर कटिहार आने वाली ट्रेन से कुरेठा रेलवे स्टेशन से होकर मनसाही की की ओर आने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
