लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

अवैध कारोबार. महिला बेच रही थी देसी शराब मामला दरमाही आदिवासी टोला हाट का, कई बार गांव वालों ने आराेिपत महिला को चेताया था फलका : जीविका दीदी के साथ-साथ आम ग्रामीण भी अब शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिये हैं. शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के पिरमोकाम पंचायत दरमाही आदिवासी टोला हाट के समीप […]

अवैध कारोबार. महिला बेच रही थी देसी शराब

मामला दरमाही आदिवासी टोला हाट का, कई बार गांव वालों ने आराेिपत महिला को चेताया था
फलका : जीविका दीदी के साथ-साथ आम ग्रामीण भी अब शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिये हैं. शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के पिरमोकाम पंचायत दरमाही आदिवासी टोला हाट के समीप सुमी हेम्ब्रम अपने किराना दुकान में खुलेआम देसी शराब बेच रही थी और लोग खुलेआम शराब सेवन कर रहे थे. गांव के लोगों द्वारा कई बार उसे समझाने- बुझाने के बाद भी उक्त महिला खुलेआम शराब बेच रही थी. शनिवार को जप्रतिनिधि सहित स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण
दुकान पर धावा बोल कर आठ लीटर देसी शराब के साथ विक्रेता सुमी उर्फ हंजी हेंब्रम को पकड़कर घंटे भर बंधक बनाये रखे. इसके बाद फलका पुलिस को बुलवाकर उसके सुपर्द कर दिया. मुखिया विनोद मिर्धा ने बताया कि उक्त महिला को कई बार चेतावनी दी गयी थी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि आठ लीटर देसी शराब जब्त कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >